2 लाख का बीमा क्लेम प्रदान किया
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)19 मई। निकटवर्ती गांव पारेवडा में स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमित मृतक राजू राम केवटिया का 2 लाख रूपए का बीमा क्लेम चैक मृतक के पिता सहीराम को प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक शशिभूषण कुमार ने बताया कि मृतक राजू राम का 1 लाख रूपए का रूपे कार्ड बीमा क्लेम भी भुगतान किया जा चुका है। भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में केवल 12 रूपए वार्षिक बीमा प्रीमियम पर 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 330 रूपए सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रूपए का साधारण बीमा होता है।