सेवा ज्योति कलश रैली निकालकर दिया स्वस्थ, स्वच्छ व सक्षम भारत का संदेश
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर के पीएम श्री यूनियन क्लब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विकसित भारत जन अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति कलश रैली निकाली गई। रैली को संस्था प्रधान मोहनलाल अर्जुन ने विधिवत रवाना किया। रैली विद्यालय से रवाना होकर बस स्टैंड एवं मुख्य मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत एवं सक्षम भारत के नारे लगाकर आमजन को जागरूक किया। अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कुमकुम सोनी ने प्रथम तथा योगिता प्रजापत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं किशोरी मेले के अंतर्गत आयोजित विज्ञान, भाषा, सामाजिक एवं पर्यावरण दस्तावेज प्रतियोगिताओं में क्रमश: करणी, मोनिका कड़वासरा, मोनिका प्रजापत, अद्विका एवं मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका विमला चौधरी, लोहिता झाझरिया, रामकिशोर मेघवाल, अनिता मारू एवं शीशपाल ने निभाई। इस अवसर पर संस्था प्रधान मोहनलाल अर्जुन, इंद्रसिंह फगेड़िया, मनोज सारस्वत, सरिता शर्मा, महेश सांखोलिया, रिखाराम तालनिया, गणेश कुमार, धर्मपाल बुगालिया, योगिता पुरोहित, रोशनी, कंचनलता पुरोहित एवं देवकीनंदन सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।