रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से
निसं
टमकोर (नवयत्न)। कस्बे में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य पर प्रतिवर्ष की भांति गणगौरी चौक में 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रामलीला परिषद (रजि.) मलसीसर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर से होगा जो 21 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन रात्रि साढ़े 8 बजे से मंचन होगा। रामलीला परिषद के वरिष्ठ मंच संचालक भवानी सिंह शेखावत ने बताया कि आयोजन की समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलाकारों को उनके अभिनय के अनुरूप रिहर्सल करवाई जा रही है। गणगौरी चौक में भव्य सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में रामचरित मानस आधारित विविध प्रसंगों का भव्य मंचन किया जाएगा। समस्त कस्बेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।