70 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल से

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजलदेसर की ओर से 17वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता छात्र वर्ग 17 से 19 वर्ष तक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय राजलदेसर में शुभारंभ होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू खेड़ीवाल ने बताया प्रात: साढ़े 7 बजे युवा उद्योगपति आनंद तोदी के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें चूरू जिले की करीबन 350 से अधिक छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। आयोजन को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास ने भी व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया एवं सभी विद्यालय संचालकों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू खेड़ीवाल ने बताया तीन दिवसीय 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अलग-अलग खेल आयोजित किए जाएंगे एवं 12 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे प्रतियोगिता का समापन होगा।

You might also like