सेवा सेतु शिविर में लोगों को वितरित किए पट्टे

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। सेवा सेतु अभियान के तहत नगरपालिका परिसर में गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष हरिप्रसाद इंदौरिया व नगरपालिका उपाध्यक्ष जमरदीन तेली ने लोगों को अभियान के तहत बनाए गए पट्टे वितरित किए। पालिकाध्यक्ष इंदौरिया व उपाध्यक्ष तेली ने लोगों को सेवा सेतु शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अजय प्रताप सिंह, भूमि शाखा प्रभारी शक्तिसिंह राठौड़, पार्षद विशाल शर्मा, माणकचंद सैनी, चुन्नीलाल सैनी, भगवती प्रसाद शर्मा, प्रदीप सोनी आदि सदस्य मौजूद थे।

You might also like