भाजपा में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत समितियों के प्रभारी नियुक्त
सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। भाजपा में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत समितियों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने की है। जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि नीमकाथाना पंचायत समिति में प्रभारी कैलाश कुमावत को नियुक्त किया है। इसी प्रकार पाटन में प्रभारी जगदीश सैनी गुड्डू, श्रीमाधोपुर में बाबुलाल दांतोनिया, अजीतगढ़ में नीरज अग्रवाल, पिपराली में गजेंद्र सिंह शेखावत, फतेहपुर में ओमेंद्र चारण, धोद में महेंद्र सिंह राव, धोद ग्रामीण में एड. सतीश शर्मा, खंडेला में सत्येंद्र सिंह सतनाली, दांतारामगढ़ में संजय जायसवाल, पलसाना में पीयूष किराड़, खाचरियावास में निर्मल राजपुरोहित, नेछवा में शशि प्रकाश शर्मा व बलारा पंचायम समिति में प्रभारी चेतन कुमावत को नियुक्त किया गया है।