छात्र तरुण मेघवाल आत्महत्या प्रकरण की जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर शाखा तारानगर ने तारानगर के एक निजी विद्यालय के छात्र तरुण मेघवाल आत्महत्या प्रकरण की जांच की मांग को लेकर जिला कलक्टर के नाम तारानगर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपशाखा ने छात्र तरुण मेघवाल आत्महत्या प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाने व दोषी शिक्षक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलवाने की मांग की। इस मौके पर उपशाखा अध्यक्ष भगवाना राम घोटड़, जेठाराम पटीर, सुरेश जोईया, काशीराम मेघवाल, भूप सिंह छप्परवाल, राजेश कलिया, प्रताप कलिया, विनोद महरा, ग्यारसीलाल गोठवाल, हरपाल सिंह, धर्मेंद्र रोलन, सुनील खींची, मुकेश छापरवाल, मुंशी लाल मेहरा, ताराचंद, धर्मपाल, गिरधारी राम बामणिया आदि शिक्षक सदस्य उपस्थित थे।

You might also like