प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेच रहे शराब

अवैध ब्रांच लगाकर बेची जा रही शराब

बुहाना,(सुरेन्द्र डैला)19 मई। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम माकड़ो में स्थित शराब ठेके पर मनमर्जी से रुपए वसूलने की शिकायत लोगों द्वारा की जा रही है। मंगलवार को गांव के ग्रामीणों ने ठेके के सामने नारेबाजी कर गांव से अवैध ब्रांच हटाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने शिकायत की है कि गांव में शराब ठेके की अवैध ब्रांच लगाकर दबंगता से शराब बेची जा रही है वहीं ठेकेदार द्वारा अवैध शराब ब्रांच पर ही प्रिंट रेट से अधिक की राशि वसूली जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब ठेकेदार अधिक रुपए में शराब बेच रहे हैं तथा सरकार के नियमों की बेखौफ अवहेलना की जा रही है। ठेके पर प्रिंट रेट की लिस्ट भी नहीं लगाई जा रही है जिसके कारण शराब माफिया ज्यादा रुपए वसूल रहे हैं। एक ही शराब ठेके की जगह-जगह ब्रांच लगाकर खुलेआम शराब बेची जा रही है। अवैध ब्रांच पर गांव में रात्रि 8 के बाद भी ठेकेदारों की मनमर्जी से शराब ठेका खुला रहता है वहीं आबकारी विभाग ने अपनी आंख मूंद रखी हैं। इस मौके पर संदीप, रमेश, रामरख, अंकुर डैला, साहिल, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं खेतड़ी नगर आबकारी सीआई मोना शेखावत ने बताया कि हमारी जानकारी के अंदर नहीं है। अगर वहां पर अवैध ब्रांच पाई गई तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।

You might also like