लैब टेक्नीशियन ने जांच कार्यालय रखा बन्द
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)19 मई। जयपुर में लैब टेक्नीशियन के साथ मारपीट होने पर मंगलवार को युनियन के निर्देशानुसार स्थानीय लैब टेक्नीशियन ने जांच कार्य बन्द रख विरोध दर्ज किया। लैब टेक्नीशियन पवन माटोलिया ने बताया कि जयपुर में कार्यरत लैब टेक्नीशियन रमेश कुमावत के साथ मारपीट करने पर स्थानीय लैब टेक्नीशियनों ने जांच कार्य बन्द करते हुए पवनकुमार माटोलिया, मदन गोपाल भार्गव व महेश सैनी ने विरोध दर्ज किया।