राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, 134 मामलों का निस्तारण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर की सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजलि सोनी की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें दांडिक शमनीय के 32 प्रकरण, 138 एनआई एक्ट के 12 प्रकरणों का निस्तारण, जिसमें 38 लाख 44 हजार रूपये की वसूली हुई। वैवाहिक मामलों के 20 प्रकरण, भरण पोषण के 40 प्रकरणों का निस्तारण, जिसमें 68500 रूपये की वसूली हुई, सिविल व धन वसूली के 12 प्रकरणों का निस्तारण एमएसीटी के 07 प्रकरणों में कुल 72 लाख 45 हजार रूपये के पंचाट पारित किये, बैंक तथा बीएसएनएल के प्री-लिटिगेशन के 11 प्रकरणों का निस्तारण, जिसमें 28 लाख 44 हजार 500 रूपये की वसूली हुई। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 134 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें कुल 1 करोड़ 40 लाख 02 हजार रूपये की वसूली/समझौता राशि तय हुई। सदस्य के रूप में अधिवक्ता विकास सोनी ने सहयोग किया। लोक अदालत के दौरान ताल्लुका विधिक सेवा समिति सचिव जयन्त यादव, सहायक अभियोजन अधिकारी गोविन्द सिंह मोयल, न्यायालय कर्मचारी सुरेश कुमार चेजारा, धर्मेन्द्र सिंह, गोपीराम, मुकेश पूनियां, इंद्राज पूनियां, धीरज कुमार, संजय कुमार, घनश्याम शर्मा, टीकुराम, मुकेश सैनी, कैलाश सिंह सहित अधिवक्ता एवं बैंक कर्मचारीगण मौजूद रहे।