न्यू राजस्थान की वॉलीबॉल टीम का भव्य स्वागत

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय की वॉलीबॉल टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 के महिला वर्ग का आयोजन राधेश्याम आर.आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय, नवलगढ़ में हुआ, जिसमें महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। इस उपलक्ष पर महाविद्यालय प्रांगण में संस्था निदेशक इंजी प्यारेलाल ढूकिया और संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने सभी खिलाड़ी छात्राओं को सम्मानित कर बधाई दी। संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेल से हमारे जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकता के गुणों का विकास होता है। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने खिलाड़ी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को दुरस्त करता है। इस अवसर पर संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया, महाविद्यालय उपप्राचार्या पिंकेश, शारीरिक शिक्षक नीलम, प्रहलाद सिंह आदि उपस्थित रहे।

You might also like