सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न)। सेठ मोतीलाल टीचर्स एजुकेशन कॅालेज में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संस्था सचिव जी.एल. शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली व भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने अपने आप को जागरूक करने व समाज में नशा मुक्त करने पर बल दिया। संस्था में इसकी शपथ दिलाई गई। समाज व विकसित भारत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ सुशील कुमार शर्मा, नरेश धींवा, डॅ. सुषमा शर्मा, इन्द्र कुमार शर्मा व धर्मवीर योगी उपस्थित रहे।

You might also like