संत गुमानगिरी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई

निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। मुकुंदगढ़ के कुंभनाथ दरबार में जीवित समाधि संत गुमानगिरी महाराज की पुण्यतिथि कामाक्षा मां कामधेनु सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रद्धा के साथ मनाई गई। समाधि स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी एवं फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया। दरबार के महंत डॉ शैलेंद्र नाथ अघोरी के सानिध्य में समाधि पूजन एवं महाआरती की गई। पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी महाराज, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री डॉ यशदेव शास्त्री तथा हरिद्वार आचार्यकुलम की डॉ ऋतंभरा शास्त्री ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना में भाग लिया। भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया। कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन प्रसादी करवाने के साथ दक्षिणा भेंट की गई। कन्या भोज के बाद साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। संतों को मां कामाक्षा का चित्र, चादर एवं दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा बिदाई दी गई। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक सेवकों एवं भक्तजनों ने समाधि स्थल पर धोक लगाकर मनोकामनाएं मांगी। सेवक रमेश सैनी ने बताया कि पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शुक्रवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे टोंक निवाई के भजन सम्राट संत प्रकाश दास, शांति नाथ सिनवाली, डॉ योगी महेंद्र नाथ, पूर्ण नाथ हरियाणा, कलाकार संतोष शर्मा सीकर ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर ओंकार नाथ, विश्वनाथ मीरन, प्रवीण नाथ डूडवा, ध्याननाथ नागवा, नंदी नाथ नोहर, मुकेश नाथ सूरजगढ़ एवं पार्षद प्रमोद पचलंगिया, प्रेम गुर्जर, गोपी सैनी, मुकेश बियाला, राकेश टेलर, भास्कर दूलड़, सिकंदर बाखली, वैद पाल, मास्टर सुरेश चंद्र, कृष्ण कुमार थाणा हरियाणा सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवकगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You might also like