ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पाक्षिक मीणा प्रथम

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। श्री लक्ष्मण भैयाजी सेवा संस्थान की ओर से 28 सितंबर को आयोजित ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें खेतड़ी नगर की राउमावि के कक्षा 11वीं के छात्र पाक्षिक मीणा ने खेतड़ी ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 12वीं के छात्र अजय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के व्याख्याता लालूप्रसाद छाबड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। परिणाम घोषित होने पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पाक्षिक मीणा को संस्थान की ओर से 11 हजार रुपए तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अजय कुमार को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय में उत्साह का माहौल है।

You might also like