बुहाना में पंचायती राज चुनाव के इच्छुक प्रत्याशियों को दिया प्रशिक्षण

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों को लेकर शनिवार को बुहाना पंचायत समिति में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की गई। शाम 3 बजे हुई कार्यशाला में पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य पद के इच्छुक प्रत्याशियों ने भाग लिया। कार्यशाला में अधिकारियों ने प्रत्याशियों को नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और निर्वाचन संबंधी नियमों की जानकारी दी। साथ ही फॉर्म भरने का प्रशिक्षण देकर नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को समझाया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्याशी निर्धारित नियमों के अनुसार नामांकन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। कार्यशाला में आरओ एवं एसडीएम शकुंतला, आरओ बाबूलाल जाट, बुहाना बीडीओ मानसिंह, सिंघाना बीडीओ अशोक कुमार, बीएलएमटी रोशन जांगिड़, नरेश सुमन, अजित राव, देश दीपक, राजाराम, पवन कुमार, रोहताश और राजेश सोमरा मौजूद रहे।

You might also like