रेल्वे स्टेशन के आगे रोती बिलखती मिली 8 वर्षीय मासूम
नियं
चूरू (नवयत्न)। चूरू रेल्वे स्टेशन के आगे रोती बिलखती एक 8 साल की मासूम का चूरू की कालिका टीम ने रेसक्यू किया है, जहां गश्त के दौरान मिली मासूम नाबालिग को कालिका टीम ने चाइल्ड हेल्प लाईन की टीम को सुपुर्द कर अब मासूम के परिजनों की तलाश कर रही है। कालिका टीम की कॉस्टेबल मंजू ने बताया गश्त के दौरान रेल्वे स्टेशन के आगे एक नाबालिग बच्ची रोती बिलखती मिली तो नाबालिग का रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प लाईन की टीम को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्प लाईन की टीम को नाबालिग को सुपुर्द कर कार्यालय लाया गया और काउसलिंग की गयी तो नाबालिग ने सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी की होना बताया। काउसलिंग में नाबालिग ने दो दिन पहले चूरू आना बताया है नाबालिग को चूरू कौन लाया और कैसे आई अभी इसकी जाँच की जा रही है, कालिका टीम और चाइल्ड हेल्प लाईन की टीम ने आठ वर्षीय नाबालिग का राजकीय भर्तिया अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर नाबालिग को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया, जहाँ सीडब्ल्यूसी ने बच्ची को सखी सेंटर भेजने के आदेश दिए है।