25 अक्टूबर को गांवों में जलेंगे ‘एक दीप लोकतंत्र के नामÓ
अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। पंचायती राज आम चुनाव-2026 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत के सभी गांवों में 25 अक्टूबर को ‘एक दीप लोकतंत्र के नामÓ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर को सूर्यास्त के बाद ग्राम पंचायतों के तालाबों, बावड़ियों, धार्मिक स्थलों और सरकारी भवनों पर पर्याप्त संख्या में दीप जलाए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाकर अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है।