रामलीला में उमड़ा आस्था का जन सैलाब
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। कस्बे के आजाद चौक में चल रही श्री रामलीला में आस्था का जन सैलाब उमड पड़ा। भक्त भावपूर्ण भक्ति रस सुन कर ओतप्रोत हो गये। श्री सूर्य मण्डल समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में कलाकारों का अभिनय देख कर देर रात तक श्रद्धालु जुटे रहे। रामलीला में मेघनाथ की दिग विजय, भगवान विष्णु की अलौकीक झांकी, पृथ्वी पुकार का मंचन किया गया। ताडका वध, भगवान राम, भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण का गुरुकुल में जाने का मंचन देख कर दर्शक भाव विभोर हो गये। ताड़का वध का ऐसा मंचन किया गया कि दर्शक भी हैरान रह गये। दर्शक ताड़का का रूप देख कर भयग्रस्त हो गये। इस बार कई कलाकारों ने ऐसा अभिनय किया है कि उसे देख कर भयानकता का अन्दाजा लग रहा है। दर्शकों के बीच में जाने से कई बार दर्शक उठ गय दूर चले गये लेकिन अभिनय देख कर वे भी चकित हो गये। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर अध्यक्ष हरि प्रसाद बलौदा, प्रकाश सारस्वत, कैलाश बिवाल, रामगोपाल बिवाल, अनिष जांगिड़, मुकेश जांगिड़, बजरंग लाल बुला, पोखर मल कुमावत, रामअवतार कुमावत, मिलन पारीक, आदित्य शर्मा, हिमांशु पारीक सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।