त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। रींगस पुलिस ने पंचायत चुनाव व त्योहारों को लेकर कस्बे में पैदल मार्च किया। पुलिस का पैदल मार्च विभिन्न मार्गो से होते हुए निकला। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कमाण्डो ने बताया कि पंचायत चुनाव व त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने व भय मुक्त रखने के लिए पैदल मार्च किया गया। आमजनों को त्योहारों पर सावधानी बरतने व भय मुक्त होने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव व त्योहारों पर शांति व्यवस्था, यातायात, व्यापार, सुरक्षा व आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने का आह्वान किया गया। इस मौके एएसपी दीपक गर्ग, सोहनलाल काजला सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था।

You might also like