वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले
निलेश मुद्गल
झुंझुनूं (नवयत्न)। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के तत्वावधान में चल रही वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीसरे और चौथे राउंड के मुकाबले खेले गए। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा की विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच कई मुकाबले रोमांचक रहे। तीसरे राउंड में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने मुंबई यूनिवर्सिटी को हराया। गोवा यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी और डॉ. सुभाष यूनिवर्सिटी ने अपने मुकाबले 4-0 से जीते। गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी को 3-1 से पराजित किया। वहीं, शिवाजी यूनिवर्सिटी ने डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया। चौथे राउंड में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को 4-0 से शिकस्त दी। गोवा यूनिवर्सिटी ने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को और अहमदाबाद यूनिवर्सिटी ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा को हराया। शिवाजी यूनिवर्सिटी ने डॉ. सुभाष यूनिवर्सिटी को 3-1 से तथा मुंबई यूनिवर्सिटी ने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी को 4-0 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में आरटीएम नागपुर, जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी और वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी सहित कई टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के निष्पक्ष और सुचारु संचालन के लिए एआईयू पर्यवेक्षक डॉ. सत्यवान हरमालकर प्लेइंग हॉल में मौजूद रहे। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. महेश सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. राहुल बुडानिया, डॉ. नीतीश गौतम और पीआरओ डॉ. रामनिवास सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।