ट्रम्प का अजीबोगरीब बयान

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण दुनिया में सबसे ज्यादा होना सम्मान की बात है। हम संक्रमण के मामलों में आगे हैं तो मैं इसे बुरा नहीं मानता। इसका मतलब है कि हमने किसी और से कहीं ज्यादा टेस्टिंग की है। यह अच्छी बात है, क्योंकि इससे पता चलता है कि हमारी टेस्टिंग बेहतर है। मैं इसे एक ‘सम्मान के तमगे’ के तौर पर देखता हूं।

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में अब तक 15 लाख 70 हजार से भी ज्यादा मामले आए हैं और 93 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। दूसरे नंबर पर रूस है जहां करीब 3 लाख लोग संक्रमित मिले हैं।

 देश में कोरोना के 10 लाख से ज्यादा केस मिलना पूरी तरह से हमारे देश के लीडरशिप की नाकामी है। 

अमेरिका में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हुई

ट्रम्प ने कहा कि हम ब्राजील से लोगों के अमेरिका आने पर बैन लगाने की योजना बना रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि वहां के लोग यहां आएं और हमारे लोगों को संक्रमित करें। ब्राजील में फिलहाल कुछ संकट हैं, हमें उससे कोई समस्या नहीं है। हम उसे वेंटिलेटर्स देकर मदद कर रहे हैं। दरअसल, ब्राजील संक्रमण के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। अब तक वहां 2 लाख 71 हजार 885 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 17 हजार 983 लोगों की मौत हुई है।

You might also like