गैंगरेप प्रकरण में तीन माह से फरार 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। पांचू थाना पुलिस ने गैंगरेप के एक प्रकरण में तीन माह से अधिक समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुभाष पुत्र हड़मानराम बिश्नोई, निवासी धरनोक, थाना पांचू, जिला बीकानेर को भारत माला रोड स्थित मटोडा रेस्ट एरिया से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, थाना पांचू में दर्ज प्रकरण संख्या 197/2026 में आरोपी वांछित था। वह तीन माह से अधिक समय से फरार चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम में एएसआई रामनिवास और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You might also like