न्यायमूर्ति जैन ने किया दीपोत्सव डांडिया-2026 के पोस्टर का विमोचन
निसं
जयपुर (नवयत्न)। जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के तत्वावधान में जैन सोशल ग्रुप महानगर की ओर से आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव डांडिया-2026 के पोस्टर का विमोचन न्यायमूर्ति अशोक जैन ने किया। जैन समाज का सबसे बड़ा डांडिया उत्सव आगामी 25 अक्टूबर को महावीर स्कूल के मैदान में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संजय जैन, पूर्व अध्यक्ष रवि जैन, डॉ. राजीव जैन, उपाध्यक्ष सुनील गंगवाल, सचिव विनीत जैन एवं सुनील जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य संयोजक संजय जैन ने बताया कि दीपोत्सव डांडिया का उद्देश्य जैन समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। यह आयोजन समाज के परिवारों के लिए उत्सव, उमंग और उल्लास से भरा विशेष अवसर होगा।