पंचायत चुनाव : राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन
निसं
चूरू (नवयत्न)। चूरू में पंचायत राज चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में जिले की 39 पंचायतों के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान राजनीतिक गलियारों में खास चर्चा राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम राठौड़ और पुत्रवधू कनिका राठौड़ की रही, जो जिला परिषद के अलग-लग वार्डों से चुनावी मैदान में उतरे हैं। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी के नेता मौजूद रहे। चूरू में पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में जिले की 39 पंचायतों के लिए प्रत्याशियों का नामांकन करवाया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली। नामांकन में राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम राठौड़ वार्ड नंबर 49 से, जबकि उनकी पुत्रवधू कनिका राठौड़ वार्ड नंबर 23 से चुनावी मैदान में हैं। दोनों के चुनाव लड़ने से यह मुकाबला राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मौके पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, चूरू सभापति विनय गोयल सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब चुनावी मैदान में प्रत्याशियों के उतरने के साथ ही स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है। फिलहाल चूरू में पंचायत राज चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। अब देखना होगा कि प्रत्याशी जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर पहुंचते हैं और मतदाता स्थानीय विकास के सवालों पर किस तरह अपना फैसला सुनाते हैं।