श्री बालाजी व्यापार मंडल दीपावली पर करेगा बाजार में सजावट और रोशनी

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। शहर के प्रमुख मीनू बाजार स्थित पावर हाउस बालाजी मंदिर में श्री बालाजी व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें व्यापारियों ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर बाजार में सामूहिक सजावट एवं रोशनी करने का निर्णय लिया गया एवं गत वर्ष में हुए जमा खर्च का ब्यौरा दिया गया एवं आगामी जनवरी 2027 में नई कार्यकारणी गठित करने का निर्णय लिया गया। लगभग डेढ़ लाख रुपए की लागत से होने वाली रोशनी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने से पावर हाउस बालाजी तक विशेष सजावट किया जाना प्रस्तावित हुआ। गत वर्ष बाजार की सजावट देखकर रींगस शहर में अनेक व्यापार मंडलों ने इसकी सराहना की एवं अबकी बार अलग-अलग बाजारों में सामूहिक सजावट का निर्णय लिया जा रहा है। मीटिंग के बाद युवा विकास मंच द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में विशेष सजावट एवं साफ सफाई हेतु व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित कुमार लोहेवाला को मिले सम्मान पर सामूहिक बधाई दी गई। इस अवसर पर अशोक कुमार कुमावत, जितेंद्र कुमावत, सुनील साबू, अशोक कुमावत, श्रवण सोनी, प्रदीप साबू, महेश अग्रवाल, सीताराम कुलदीप, फूलचंद कुमावत, महेंद्र कुमावत, अक्षय साबू, महावीर, प्रहलाद, प्रदीप वर्मा, राहुल, दुष्यंत सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

You might also like