पंचायती राज चुनाव : तृतीय चरण के लिए 221 नामांकन दाखिल
अशोक राईका
झुंझुनू (नवयत्न)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत जिले की नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को 193 अभ्यर्थियों ने 221 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि गुरुवार को उदयपुरवाटी पंचायत समिति के लिए 62 अभ्यर्थियों ने 79 नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार नवलगढ़ पंचायत समिति के लिए 48 अभ्यर्थियों ने 48, गोठड़ा पंचायत समिति के लिए 28 अभ्यर्थियों ने 28 तथा गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति के लिए 55 अभ्यर्थियों ने 66 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
23 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा शनिवार, 24 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से की जाएगी। संवीक्षा के बाद अभ्यर्थी सोमवार, 26 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।