स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए लगाए छह नए ऑटो टीपर

निसं
बीदासर (नवयत्न)। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर पालिका बीदासर की ओर से कस्बे में स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए छह नए ऑटो टिपर लगाए गए। शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष सुमन प्रजापत ने हरी झंडी दिखाकर ऑटो टीपरों को रवाना किया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि दीपावली पर्व पर कस्बे को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही कचरा संग्रहण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं अधिशासी अधिकारी द्वारका प्रसाद ने कहा कि दीपावली के दौरान नगर पालिका की ओर से कस्बे में सड़कों, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष मन्नालाल नाई, पार्षद सुरेंद्र सुथार, नरेश सारस्वत, सुकराम प्रजापत, प्रतिनिधि बाबूलाल करड़वाला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like