ग्राम पंचायत के पास नहीं मिले उखाड़े गए ब्लॉक

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। मीठड़ी मारवाड़ के ग्रामीण बैंक से बालाजी मंदिर तक बनी ब्लॉक सड़क को तोड़े जाने और उसके ब्लॉक गायब होने को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण बैंक से लेकर बालाजी मंदिर तक आमजन के आवागमन के लिए ब्लॉक रोड का निर्माण करवाया गया सड़क सही स्थिति में थी। हाल ही में इस सड़क को उखाड़ दिए जाने पर सड़क तुड़वाने व उखाड़ी गई सामग्री का कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। जब ग्रामीणों ने पंचायत की जगह और परिसर में जाकर देखा, तो वहां उखाड़े गए ब्लॉक कहीं भी दिखाई नहीं दिए। सरकारी नियमानुसार तोड़ी गई सड़क की सामग्री ब्लॉक पंचायत के रिकॉर्ड या परिसर में सुरक्षित रखी होनी चाहिए थी। मौके पर ब्लॉक नहीं मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

You might also like