पंकज पारीक बने मीडिया प्रभारी
चूरू,(पीयूष शर्मा)20 मई। टीम मोदी स्पोर्टर संघ के जिलाध्यक्ष किशनलाल किरोड़ीवाल ने बुधवार को संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया।
जिलाध्यक्ष की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक शहर के युवा पंकज पारीक को संघ का जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। पारीक का मनोनयन संघ के प्रदेशाध्यक्ष विश्वजीत राणा की अभिशंषा पर किया गया है। गौरतलब है कि पंकज अनेक हिंदूवादी व सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।