सुरभि गौशाला में जमीन खरीदने के लिए 5.02 लाख रुपए का सहयोग
निसं
बुगाला (नवयत्न)। गांव में संचालित सुरभि गौशाला के विस्तार के लिए दानदाताओं ने 5.02 लाख रुपए का सहयोग दिया। यह राशि गौशाला के लिए जमीन खरीदने के उद्देश्य से प्रदान की गई। गौशाला कोषाध्यक्ष महेंद्र बुगालिया व कैप्टन महेश बुगालिया ने बताया कि विद्याधर सिंह बुगालिया ने 1.51 लाख रुपए, रिटायर्ड पीटीआई बृजमोहन बुगालिया ने 1.17 लाख रुपए, विजयपाल व महेंद्र बुगालिया ने 1.17 लाख रुपए तथा जयकोरी पत्नी मघाराम बुगालिया ने 1.17 लाख रुपए का सहयोग दिया है। गौशाला समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि भोपालाराम के परिजनों की ओर से दी गई इस सहयोग राशि से समिति ने दो बीघा जमीन खरीदी गई है। समिति ने दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि गौशाला के विस्तार और गोवंश के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने में यह सहयोग महत्वपूर्ण साबित होगा।