भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर जिला स्तरीय अभियान टोली घोषित
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चलने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने झुंझुनू जिले की अभियान टोली एवं विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारियों की घोषणा की है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला स्तरीय अभियान टोली एवं दायित्व सूची में भाजपा जिला महामंत्री दलीप सैनी को जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत व जिला मंत्री श्रीमती सुनिता स्वामी को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कार्यक्रम अनुसार दायित्व विभाजन किए गए हैं जिसमें मीडिया एव प्रेस कॉफ्रेंस हेतु झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा को संयोजक एवं जिला प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा व जिला उपाध्यक्ष अनिता जांगिड़ को सह संयोजक बनाया गया है। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के लिए जिला मंत्री निखिल शर्मा को संयोजक एव जिला मंत्री विनोद कुमावत व सुरेंद्र रसगनिया को सह संयोजक बनाया गया है। प्रमुख नागरिक गोष्ठी के लिए जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल को संयोजक तथा मन की बात प्रमुख मुरली मनोहर शर्मा व जिला प्रवक्ता राजकुमार मुंड को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। लोकतंत्र बनाम अराजकता : युवा व विद्यार्थी संवाद हेतु जिला प्रवक्ता
हनुमान सिंह को संयोजक एव युवा मोर्चा संयोजक देवेंद्र शर्मा व भाजपा जिला प्रवक्ता शेरसिंह निर्वाण को सह संयोजक बनाया गया है। लोकतंत्र बनाम अराजकता : छात्रों की प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के लिए भाजपा जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत को जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर और युवा मोर्चा सह-संयोजक आरसी शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ (इन्फ्लुएंसर्स आउटरीच) कार्यक्रम के तहत जिला आईटी सेल प्रभारी सौरभ सोनी को संयोजक तथा मन की बात सह-प्रमुख कृष्ण कुमार व भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र रसगनिया को सह संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार विशेषांक पत्रिकाएं एवं प्रचार अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष पूनम गुर्जर को जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा तथा जिला कोषाध्यक्ष नवलकिशोर खंडेलिया को सह संयोजक नियुक्त किया है। सोशल मीडिया प्रबंधन हेतु जिला सोशल मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश शुक्ला को संयोजक एवं जिला सोशल मीडिया सह-प्रभारी नितेश खींचड़ तथा मन की बात सह-प्रमुख रवि गुप्ता को सह संयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने बताया कि अभियान के तहत जिले भर में पदयात्राएं, छात्र संवाद, नागरिक गोष्ठियां और सोशल मीडिया अभियानों के जरिए जन-जन तक पार्टी का संदेश पहुंचाया जाएगा। सभी प्रभारियों को आवंटित कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।