बैंक अधिकारी की कार खेल मैदान की दीवार से टकराई
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। सिंघाना के पास सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नेहरू खेल मैदान की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे बैंक अधिकारी को चोट आई, जबकि कार में सवार परिवार के अन्य लोग सुरक्षित रहे। टक्कर इतनी तेज थी कि खेल मैदान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार सिंघाना स्थित राजस्थान ग्रामीण बैंक में सीनियर ऑफिसर पुनीत अपने परिवार के साथ अलवर से सिंघाना जा रहे थे। कार में उनके पिता निरंजन, पत्नी पूजा और तीन साल की बेटी भी सवार थी। खेतड़ी में नेहरू खेल मैदान के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।