माता-पिता की पुण्य स्मृति में धीवा परिवार ने गोशाला में दिया सहयोग
निसं
बुगाला (नवयत्न)। गोसेवा के प्रति समर्पण और माता-पिता की स्मृति को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए निकटवर्ती गांव कारी निवासी धीवा परिवार ने बाबा सुंदरदास गोपाल गौशाला जाखल को 11 हजार रुपए की राशि भेंट की। नंदलाल धीवा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र महेंद्र, सुरेंद्र एवं रघुवीर धीवा ने यह राशि गोसेवा के लिए समर्पित की। इसके साथ ही गोवंश के लिए गो सवामणी भी की। गौरतलब है कि इससे पूर्व माता नानची देवी की पुण्य स्मृति में भी परिवार की ओर से गोशाला को एक लाख रुपए की राशि भेंट की गई थी। धीवा परिवार की ओर से माता-पिता की स्मृति में किए जा रहे इन सेवा कार्यों की गोशाला अध्यक्ष प्रताप सिंह मूंड एवं गोसेवकों ने परिवार की सराहना करते हुए दुप्पटे ओढ़ाकर सम्मान किया।