जिले में 31 हजार 268 परिवार लाभान्वित होंगे पीएम आवास योजना से

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)20 मई। सांसद राहुल कस्वा के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना से जिले में 31 हजार 268 परिवार लाभान्वित होंगे। सांसद पंचायतराज मंत्री नरेन्द्र कुमार को पत्र लिखकर मांग की थी कि चूरू जिले में 31 हजार 268 पात्र लोग प्रधानमंत्री आवास योजना से किन्हीं कारणों से डाटा फिडिंग से वंचित रह गए तथा वर्तमान में इनको आवास सॉफ्ट में नहीं दिखाया जा रहा है। ऐसे हालात में पात्र लोग लाभान्वित होने से वंचित रह गए। सांसद की मांग पर पंचायत राज मंत्री ने तुरंत कर्रवाई करते हुए राज्य के सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिया है जिस पर मंत्री ने चूरू जिला ही नहीं बल्कि संपूर्ण राजस्थान में आवास प्लस में आधार सीडिंग नहीं हुई है उनकी आधार सीडिंग 24 मई से पहले अनिवार्य रूप से करवाकर प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों को लाभान्वित करें।

You might also like