बीकानरे से यूपी पैदल जा रहे मजदूरों को खिलाया खाना
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)20 मई। कोरोना वायरस के चलते बीकानेर में काम करने वाले यूपी के मजदूर बीकानेर से पैदल चलकर यूपी जा रहे थे। लेकिन ददरेवा गांव में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनको रोककर प्रशासन को सूचना दी। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजकुमार कालेरा ने बताया कि रात्रि को एक दर्जन से भी अधिक मजदूर पैदल चलकर यूपी जा रहे थे। जिनको मंडल कार्यकर्ताओं ने रोका तथा ददरेवा में चल रही जनता रसोई में उनको चाय पिलाकर, खाना खिलाया एवं प्रशासन को सूचना दी। कालेर ने बताया कि प्रशासन की ओर से मजदूरों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी जांचकर एवं उच्च अधिकारियों की स्वीकृति मिलने के बाद यूपी भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।