पियूष पारीक ने हासिल की कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। खेतड़ी नगर के विकाश पारीक के पुत्र पियूष पारीक ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पुणे स्थित सिंबायोसिस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में पियूष को इंजीनियरिंग की डिग्री प्रदान की गई। पियूष ने अपनी इस उपलब्धि को भावुक पल बताते हुए कहा कि उनके बड़े पापा दिनेश पारीक का सपना था कि वे इंजीनियर बने। बड़े पापा का 7 जुलाई को निधन हो गया था। आज इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद वे अपनी इस उपलब्धि को बड़े पापा को समर्पित करते हैं। उनका सपना पूरा करना पियूष के लिए सबसे बड़ी खुशी है। पियूष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर विपुल पारीक और भाभी सीए ऋतु को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर दादा प्रेम नारायण पारीक, दादी बिमला देवी, बड़ी मम्मी सुनीता, मम्मी अनीता, प्रदीप, ज्योति, प्रतीक, कृतिका, टुकटुक, यशी, मदनलाल पारीक, किशोर लाल, द्वारका प्रसाद, दिनेश पारीक, मनोज, राकेश, पंकज, नितिन सहित परिजनों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You might also like