रताऊ सरपंच ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। ग्राम पंचायत रताऊ की नवनिर्वाचित सरपंच भंवरी देवी ने बुधवार को विधिवत रूप से सरपंच का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यभार ग्रहण करने पर सरपंच भंवरी देवी का ग्रामीणों ने साफा एवं माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि श्रीनिवास बिडियासर, ग्राम विकास अधिकारी प्रहलाद ठोलिया, कार्यकर्ता मुकेश भाकर, चेनाराम कासनियां, देवाराम भाकर, योगेंद्र बिडियासर, सकराम, रामनिवास जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने सभी ग्रामीणों का आभार करते हुए गांव का बिना भेदभाव चहुंमुखी विकास करने का भरोसा दिलाया।