मकान में आग लगने से फर्नीचर जलकर हुआ राख
बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)21 मई। शहर के केईएम रोड स्थित खजांची बिल्डिंग के पास एक मकान में आग लग गई जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार केईएम रोड स्थित खजांची बिल्डिंग में एक मकान के कमरे में आग लग गई जिससे काफी नुकसान हो गया। आग की सूचना मिलने के बावजूद फायर बिग्रेड काफी देरी से पहुंची। वहीं आग के कारण कमरे में रखे फर्नीचर, सौफा सहित अन्य फर्नीचर व सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलने पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।