पैदल पीहर जा रही महिला से सामुहिक दुष्कर्म
पीडि़ता ने करवाया मामला दर्ज
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)21 मई। स्थानीय पुलिस थाने में एक विवाहिता ने दो जनों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी अनुसार डीडवाना निवासी 36 वर्षीय विवाहिता डीडवाना से पैदल कोलकाता अपने पीहर के लिए निकली थी, 19 मई को रात वह रतनगढ़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंची। जहां पर स्थित सुलभ काम्पलेक्स में तीन जनों ने उसे रात भर वहीं पर रोक लिया।
पीडि़ता का कहना है कि सुलभ काप्लेक्स में एंबुलेंस चालक मुश्ताक व चाय की कैंटीन चला रहे त्रिलोक नाई दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से रात भर दुष्कर्म किया। उसके बाद सुलभ काम्पलेक्स के संचालक राजकुमार ने भी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीडि़ता ने आज रतनगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर, मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी गई है। उक्त मामले में तीन लोगों को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है जिसमें से दो लोगों की पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करने की बात सामने आई है।