रोजेदारों को रोजा इफ्तारी के लिए बांटी खाद्य सामग्री
युवा पार्षद शाहरूख खान की पहल
चूरू,(पीयूष शर्मा)21 मई। शहर के युवा पार्षद शाहरूख खान के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति गुरुवार को रोजेदारों को रोजा इफ्तारी के लिए खाद्य सामग्री व फलों के किट वितरित किए गए।
पार्षद शाहरूख खान ने बताया कि लॉक डाउन के कारण अनेक घरों के लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं दो महीने के लॉक डाउन के कारण अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। ऐसे में रोजेदारों को रोजा इफ्तारी के लिए खाद्य सामग्री, फल सहित अन्य सामग्री के किट वितरित किए गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आमजन को कोरोना से बचाव संबंधी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।