होम डिलवरी की अनुमति के बाद खुली हलवाई की दुकानें

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)21 मई। कोरोना वायरस एवं लॉक डाउन के चलते हलवाई की दुकानें बंद होने से हलवाइयों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन प्रशासन की ओर से हलवाइयों को होम डिलीवरी की अनुमति मिलने के बाद शहर में अधिकांश हलवाई अपने घरों या निजी गोदामों में मिठाई निर्माण कार्य शुरू कर दिया है तथा ईद पर्व अन्तर्गत गत दो-तीन दिनों से शहर में भारी मात्रा में मिठाई की होम डिलीवरी की गई है। इसके अलावा अनेक हलवाइयों ने बताया कि लॉक डाउन के चलते कामकाज ठप होने से रोजी-रोटी के संकट के साथ-साथ अन्य खर्च निकलना मुश्किल हो गया था। होम डिलीवरी की अनुमति के बाद लॉक डाउन की पालना के साथ मिठाई निर्माण कर होम डिलीवरी का काम शुरू किया है जिससे उनको राहत मिली है।

You might also like