पुलिस ने आठ घंटे में दबोचा ट्रैक्टर चोरी के आरोपी को

सरदारशहर में ट्रैक्टर बेचने की फिराक में था आरोपी

चूरू,(पीयूष शर्मा)21 मई। पुलिस ने चालक की मदद करने के बहाने धोखे से ट्रैक्टर चोरी करने के एक आरोपी को वारदात के महज आठ घंटे बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

आरोपी चोरी किए ट्रक को सरदारशहर कस्बे में बेचने की फिराक में था। एसपी तेजस्वीनि गौतम के मुताबिक गांव घांघू निवासी संदीप कुमार ट्रैक्टर चालक 20 मई को टै्रक्टर में पत्थर भरकर चूरू से चारणों की ढाणी जा रहा था। रात करीब 10 बजे पूनियां कॉलोनी फाटक के पास ट्रैक्टर ट्रोली का टायर पंक्चर हो गया। इस दौरान रात करीब 11 बजे आए एक बाइक सवार युवक ने पूछताछ की। बाद में पीडि़त ने भोजन के लिए होटल तक छोडऩे के लिए लिफ्ट मांगी तो आरोपी उसे एनएच 52 स्थित एक होटल पर ले गया। यहां पीडि़त व आरोपी ने साथ में खाना खाया। बाद में आरोपी बिना बताए अपनी बाइक लेकर चला गया। काफी इंतजार के बाद ट्रैक्टर चालक ने पैदल की पूनिया कॉलोनी फाटक के पास आकर देखा तो ट्रैक्टर गायब मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी तेजस्वीनि गौतम डीएसपी सुखविंद्रपालसिंह के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी रामनारायण चॉयल व पुलिसकर्मियों की टीम गठित की। टीम ने तलाश शुरू की तो मुखबीर से सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र से चोरी किए ट्रैक्टर को आरोपी सरदाशहर कस्बे में बेचने की फिराक में है। टीम ने सरदारशहर पहुंचकर ट्रैक्टर जब्त कर गांव पंड्रेऊ टिब्बा तहसील तारानगर निवासी आरोपी प्रमोद उर्फ प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वाहन चोरी के अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपी तारानगर थाने का भी वांछित है। इसके विरुद्ध पहले से कई मामले दर्ज है।

You might also like