मोहता सराय क्षैत्र से युवक घर से निकला,परिजन परेशान
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी)22 मई। बीकानेर शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के मोहता सराय क्षेत्र से एक युवक बिना बताएं घर निकल गया है। जिसको लेकर उसके घर वाले परेशान है। बताया जा रहा है कि मोहता सराय निवासी रेवन्तमल सोनी का 27 वर्षीय लड़का राजेश सोनी 18 मई की देर रात को अपने घर वालों को बिना बताएं घर से निकल गया। जब सुबह घर मे नहीं मिला तो परिजनों को इस बात की चिंता हुई। इस दौरान परिजनों ने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां तलाश शुरू की। लेकिन राजेश की कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों की ओर से 21 मई की देर शाम को गंगाशहर थाने में परिवाद पेश किया गया है। राजेश ने चैक का शर्ट व काले कलर की लोवर पहन रखी है।