सास व ननद के साथ बहु ने की मारपीट
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)22 मई। थाने में एक महिला ने अपनी जैठानी व उसके लड़के के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरणसिंह नगर तन नंगली सलेदीसिंह निवासी मंजू देवी पत्नी राजेश जाट ने रिपोर्ट दी कि गुरूवार देर शाम करीब नौ बजे उसकी जैठानी सुनिता देवी व जैठानी का लड़का रोहित ने उसकी सास भगवती देवी व ननद मनोज देवी के साथ लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाकर मां-बेटे के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।