शहीद रामजीलाल की मनाई पुण्यतिथि

बुहाना,(सुरेन्द्र डैला)22 मई। तहसील के थली गांव में शहीद रामजीलाल गुर्जर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह तंवर, बुहाना उपप्रधान राजपाल सिंह तंवर, महक सिंह, हिमांशु गोयल आदि ने शहीद रामजीलाल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तंवर ने कहा कि शहीद हमारे राष्ट्र के गौरव हैं और उनके जीवन से हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। उप-प्रधान ने कहा कि हम सब भारतवासियों को शहीदों की जयंती और पुण्यतिथि मनानी चाहिए। आज हम अपने घरों में सुरक्षित हैं तो हमारे वीर सैनिक जवानों के कारण ही हैं जो सरहदों पर हमारे देश की दिन-रात अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए रक्षा कर रहे है।

You might also like