राजस्थान पुलिस में चयनित हुए नरेन्द्र कुमार
प्रदीप कुमार सैनी
सीकर (नवयत्न)। जिले के छोटीपुरा गांव के युवा नरेन्द्र कुमार के राजस्थान पुलिस में टेलीकॉम पद पर चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। चयन की सूचना मिलते ही परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेन्द्र कुमार, सीकर डिपो के यातायात प्रबंधक बीरमाराम तुंगरिया के पुत्र हैं। उनके राजस्थान पुलिस में चयन को लेकर ग्रामीणों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने परिवार को शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीण राजेश कुमार सांखला ने बताया कि नरेन्द्र कुमार बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम आज सफलता के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र ने अपने माता-पिता तथा गांव का नाम रोशन किया है।
परिवार की शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि नरेन्द्र कुमार की बड़ी बहन का भी हाल ही में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पद पर चयन हुआ था। अब भाई के राजस्थान पुलिस में चयन से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
ग्रामीणों ने नरेन्द्र कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस सफलता को गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।