गौ-सवामणी कर मनाई पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर की 33 वीं पुण्यतिथि

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)22 मई। पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर की पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें गायों के लिए विशेष रूप के गौ-सवामणी का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत क्षेत्र की कई गौशाला में गायों के लिए जौ का दलिया व गुड़ भिजवाया गया। मालाराम विकास समिति के तत्वावधान में हुए इस खास कार्यक्रम के दौरान मालाराम विकास समिति के संयोजक पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, प्रधान मनीषा गुर्जर, पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मालाराम के प्रतीक चिह्न पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

शुक्रवार को रामकुमारपुरा स्थित मालेश्वर धाम में पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर की 33वीं पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने कहा कि पहले मालाराम विकास समिति के तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता था लेकिन इस बार गौ-सवामणी का आयोजन किया जा रहा है क्योंकि कोरोना महामारी के तहत चल रहे लॉक डाउन की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन हुआ तथा विधानसभा क्षेत्र के समस्त 20 गौ-शालाओं में गौ सवामणी के तहत 50-50 किलो जौ व एक-एक किलो गुड़ भिजवाया गया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष उमरावसिंह कुमावत, प्रधान मनीषा गुर्जर, विश्वनाथ अग्रवाल, पंकज सिंह कांकरिया, महेन्द्र सिंह निर्वाण, अलबाद सिंह, दुलीचन्द रोजड़ा, पवन शर्मा, दयानंद लाम्बा, शेरसिंह निर्वाण, ग्यारसीलाल गुर्जर, जयप्रकाश शर्मा, ताराचन्द भावरिया, रतिराम यादव मौजूद रहे।

You might also like