चार जनों पर लगा हत्या का आरोप
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)22 मई। स्थानीय पुलिस थाने में लाडनूं निवासी भादर खां ने मुकदमा दर्ज करवाकर पुलिस को बताया है कि मेरी पुत्री शहनाज की शादी 2005 में रोशन खाँ मोयल के साथ हुई थी। भादर खां ने पुलिस को बताया है कि मेरे जवाई विदेश में काम करते हैं, जो अक्सर आते जाते रहते हैं। परिवादी का आरोप है कि उसकी पुत्री के देवर गुलाम, अदरीश, देवरानी नाजमीन, जुबली ने शहनाज को 21 मई 2020 के दिन पंखे से से फांसी पर लटका कर मार डाला। दूसरी ओर विवाहिता के शव को पुलिस ने गुरूवार शाम को फांसी के फंदेे से उतरवाकर राजकीय बगडिय़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शुक्रवार को आवश्यक कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।