राशन डीलर को बहाल करने पर युवाओ ने विरोध प्रर्दशन करते हुए कलेक्टर से की शिकायत
बिसाऊ,(अशोक सोनी)22 मई। महनसर के एक राशन डीलर को दो माह तक निंलबित रखकर जांच किये बगैर बहाल करने पर कुछ युवाओं ने विरोध जताते हुए कलेक्टर को शिकायत की। शुक्रवार को अलसीसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ट अध्यक्ष हीरालाल सैनी के नेतृत्व में गांव के मनीष दाधीच, अशोक कस्वां, विजय कुमार तिवाड़ी, दीपक तिवाड़ी ने रसद विभाग के बहाली आदेश की प्रतियां लेकर विरोध प्रर्दशन कर जिला कलेक्टर को शिकायत की है। शिकायत में बताया कि मार्च माह में गांव के दो राशन डीलरों को राशन वितरण में की गई अनियमितता को लेकर रसद विभाग ने निलबिंत कर दिया था लेकिन गुरूवार को बगैर जांच किये ही एक राशन डीलर को बहाल कर दिया है । इस डीलर ने मार्च माह की राशन सामग्री का एक दाना भी वितरण नहीं किया है। इसको लेकर गांव के उपभोक्ताओ में रोष है। सैनी ने बताया की इस विषय में जिला रसद अधिकारी से बात की तो कोई संतोष जनक जबाब नहीं दिया।