महिला चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

बिसाऊ,(अशोक सोनी)22 मई। महनसर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। महनसर के राजकीय सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र प्रभारी डॉ उमर ने थाने में शिकायत देकर बताया कि अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ नेहा चौधरी के साथ गुरूवार को डयुटी समय महनसर के एक व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार व गाली गल्लौज की । इस पर थाने के एएसआई इद्राजसिंह उस व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। उधर डॉ नेहा चौधरी का कहना है की आये दिन गांव के कुछ लोग अस्पताल में आकर ट्रांस्फर करवाने की धमकिया देकर बतमिजिया करते है इस माहौल में यहां काम करना मुश्किल हो रहा है।

You might also like